देश के कई राज्यों को सरकार वंदे भारत ट्रेन का सौगात दे चुकी है। लेकिन झारखंड की राजधानी रांची के लोगों को अभी इसके लिए और इंतज़ार करना होगा। क्योंकि अप्रैल 2023 में रांची से पटना के बीच शुरू होनेवाली वंदे भारत ट्रेन की परिचालन में और देर हो सकती है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से रांची से पटना का सफर महज 5-6 घंटे हो जाएगा, इसलिए लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप्रैल महीना होकर मई के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद है। इस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बाबत रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन लोगों को जल्द से जल्द वंदे भारत का सौगात मिले यही कोशिश है। इससे पटना और रांची के बीच का सफर काफी आसान हो जाएगा।