ईस्ट रेल जोन के जीएम के निर्देश पर रेलवे कोचिंग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने जारी पत्र में जानकारी देते हुए कहा कि न्यू इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची-न्यू गिरिडीह ट्रेन नंबर 18617 और 18618 का न्यू गिरिडीह स्टेशन से होने के बजाय मधुपूर स्टेशन से होगा। रांची से सुबह खुलने के बाद ट्रेन दोपहर तीन बजे मधुपूर से खुलेगी। यह ट्रेन रांची से सुबह 6 बजे खुल कर न्यू गिरिडीह स्टेशन दोपहर एक बजे पहुंचती है। अभी यह ट्रेन इसके आगे दोपहर में 1:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मधुपुर से दोपहर 3 बजे खुल कर 3:50 बजे न्यू गिरिडीह होते हुए रात में11:15 बजे रांची पहुंचेगी।