झारखंड की राजधानी रांची के महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) में शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद शनिवार को पूरा शहर पुलिस प्रशासन के साये में रहा। हालांकि रविवार से इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गयी लेकिन रांची के मेन रोड सहित शहर की लगभग सभी हिस्सों में दुकानें अभी बंद है। पुलिस की नजर सभी पर बनी हुई है। मेन रोड में लोगों को सर्जना चौक से डेली मार्केट-सुजाता चौक की ओर जाने से रोका जा रहा है। सभी तरफ प्रशासन भरे पड़े है। हालाँकि अभी भी क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ उपद्रवियों की पहचान की कवायद जारी है।