झारखंड सरकार ने IAS अधिकारियों का तबादला किया है। किये गये तबादले की सूची में रांची जिला के DC से लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव तक का नाम शामिल है। राज्य सरकार ने जो तबादले किये है उसमें राहुल कुमार सिन्हा को रांची का उपायुक्त बनाया गया है, शशि रंजन बने रांची नगर आयुक्त, ए दोड्डे बने पलामू के DC, भोर सिंह यादव बने लातेहर के DC, अबू इमरान बने चतरा के DC, नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद मिला तो राहुल शर्मा बने राज्यपाल के प्रधान सचिव, प्रवीण टोप्पो बने दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त, के श्रीनिवासन बने श्रम विभाग के सचिव, कमलेश्वर प्रसाद सिंह बने उत्पाद आयुक्त, चन्द्र प्रकाश उरांव बने संथाल परगना आयुक्त, मुकेश कुमार बने आदिवासी कल्याण आयुक्त, अमित कुमार बने खान निदेशक, छवि रंजन बने निदेशक समाज कल्याण, वी पी सिंह बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक वहीँ आदित्य कुमार आंनद बने निदेशक नगरीय प्रशासन।