पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू बरगंडा के श्री आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने बड़े उल्लास के साथ इस दिवस को मनाया।इस मौके पर छात्राओं ने कॉलेज परिषर में फलदार पौधे और फूल के पौधे लगाए। कार्यक्रम के पश्चात NSS इकाई दो कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा नें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।इधर प्राचार्य अनुज सिन्हा ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी आत्मा के समान है। क्योंकि आत्मा को पेड़-पौधे ही वायु प्रदान करते हैं। इसीलिए पेड़ पौधे को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा समझना चाइए। कॉलेज के कई अन्य शिक्षकों ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम की सफलता में संध्या मिश्रा, काजल कुमारी, अनीता,नीतू रानी, यासमीन, सुधा यादव सहित कई छात्राएं लगी हुई थी। सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया।