आर के महिला कॉलेज की बारहवीं की छात्रा युक्ता राणा का चयन जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए हुआ है।शुक्रवार को बताया गया कि विशेष प्रशिक्षण के लिए यह सिमडेगा जा रही है। जहाँ चयन के बाद यह आंध्रप्रदेश खेलने के लिए जाएगी।
इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि गिरिडीह जैसे छोटे शहर में हॉकी जैसे महंगे खेल के लिए एक लड़की का चयन होना बहुत ही बड़ी बात है।शहर में हॉकी के लिए कोई विशेष मैदान नहीं है फिर भी युक्ता ने अपने संघर्ष व खेल की भावना तथा परिवार के लोगों के सहयोग से बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।इन्होंने युक्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इधर खेल प्रशिक्षिका पूनम कुमारी ने कहा कि युक्ता ने जो कर दिखाया वह शहर व कॉलेज की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है।साथ ही कॉलेज के प्रो के के पांडेय,प्रो सुरेश वर्मा,प्रो महेश अमन ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह से छात्राएँ आगे बढ़ अपने परिवार के साथ-साथ शहर व कॉलेज का नाम रोशन करेगी।