आरके महिला कॉलेज से दौड़ प्रतियोगिता के लिए 6 छात्राओं चयन बुधवार को हुवा।छात्राओं को आदर्श कॉलेज राजधनवार के लिए रवाना किया गया। जिसमें गुरप्रीत कौर, पिंकी कुमारी, नेहा कुमारी वर्मा, निशा कुमारी, रोशनी हसदा व ऋचा कुमारी शामिल थी।महिला कॉलेज में इस बात की जानकारी कॉलेज की खेल शिक्षिका पूनम कुमारी ने दी।मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार सिन्हा,डॉ सुशील कुमार आदि लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।