गिरिडीह कॉलेज के आगे मोतीलेदा के जंगल में एक पेड़ से नाबालिग युवक युवती का शव संदेहास्पद परिस्थिति में लटका हुवा पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।दोनों की लाशें एक ही फंदे से झूलते मिलने से हत्या या आत्महत्या का सस्पेंस पैदा हो गया। परिजनों के अनुसार लड़का और लड़की दोनों शाम से ही अपने-अपने घरों से लापता थे। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद लड़की के पिता ने गुरुवार की सुबह बेंगाबाद थाना को लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू ही की थी की, जंगल में पेड़ से लटके लड़का लड़की का शव की सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईएएस पीयूष सिन्हा, एसडीपीओ अनिल सिंह,बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों सबको नीचे उतारा। पुलिस मामले की अनुसन्धान में जुट गई है।इस बाबत प्रशिक्षु आइएएस पीयूष सिन्हा और एसडीपी अनिल सिंह ने कहा कि दोनों का शव एक ही फंदे से लटकता मिला है।फ़िलहाल हर बिंदु पर जांच की जांच रही है। अनुसन्धान के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।