गिरिडीह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक प्रगतिशील मोर्चा का प्रखंड कमेटी का गठन सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झंडा मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष सुखदेव हाजरा व जिला महासचिव नारायण दास उपस्थित थे। इसके अलावा पर्वेक्षक दीपक कुमार, रामदेव हाजरा समेत मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी रमेश कुमार वक्सी व संचालन जमुआ प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा किया गया। बैठक में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न करते हुए प्रखंड कमेटी अध्यक्ष पद को निर्विरोध रूप से राजकुमार को बनाया गया। वही सचिव के रूप में मनोज कुमार शर्मा का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कमेटी का भी विस्तार भी किया गया। कमिटी विस्तार करते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार पांडे, मुकुंद मुरारी मिश्रा व अंजू देवी का चयन किया गया। साथ ही उप सचिव पद के लिए मोहम्मद ईदरीय अंसारी, अनिल राय व मालती को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर दास और उप कोषाध्यक्ष के लिए अजय कुमार साव को बनाया गया। वही संगठन मंत्री के रूप में सुरेंद्र कुमार मेहता, जितेंद्र प्रसाद वर्मा और बहादुर प्रसाद वर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजदेव तुरी,पशुपति पांडेय, बैजनाथ राय, रामकिशुन मेहता, आदित्य कुमार पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे।