भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में मंगलवार को बरमसिया पंच मंदिर में पोषण अभियान के तहत एक कार्यक्रम किया गया।यहां चिरैयाघाट ,बरमसिया,कल्याणडीह आदि आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलाकर पंच मंदिर के प्रांगण में छोटे छोटे बच्चों बच्चियों ,गर्भवती महिलाएं,धात्री मातायों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया।साथ ही आंगनबाडी केन्द्र की सेविका एवं सहायिका बहनों को प्रशस्ति पत्र् देकर उन्हे सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में गिरिडीह के निर्वतमान विधायक निर्भय शाहाबादी ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ,ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह ,महामंत्री संदीप डेंगैच ,नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ,जिला महामंत्री रागीनी लहरी ,रंजन सिंहा ,प्रकाश दास ,वार्ड पार्षद गुडिया देवी आदि उपस्थित थी।जबकि मौके पर सावित्री भारती,कांति यादव,समता देवी,मीना ,सरिता शर्मा,ललिता देवी,भारती लोहानी,रीना कुमारी,किरण देवी आदि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया।