सिरसिया स्थित मां छिन्नमस्ति मंदिर में शुक्रवार से पूजा पाठ धूमधाम से शुभारंभ हो गया।बताया गया कि जय मां छिन्नमस्तिके नव युवक समिति द्वारा पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से पूजा बली प्रथा के साथ किया जा रहा है।बताया गया कि मोती सिंह के पूर्वजों से ये पूजा चलता आ रहा है। एक परिवार का पूजा आज बड़े रूप में गिरिडीह में प्रचलित हो गया है। सैकड़ो बकरो की बली इस मंडप में दी जाती है।श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर से काफी जुड़ी हुई है।कहा जाता हे जो भी श्रद्धालु मां से मुरादे मांगते हे उनकी मुरादे मां पूरा करती है।कमिटी के अध्यक्ष टिपन सिंह पुजारी कृष्ण देव सिंह,बासुदेव देव सिंह,छोटू सिंह,दिनेश सिंह,विनय सिंह, कोशल,बबलू यादव,अरमेंद ,निकेश सिन्हा, विक्कू,बबलू,विकाश सिंह,सुरेश सिंह,आशा देवी,बसंत सिन्हा,अनिल सिन्हा, नीरू सिन्हा,राजा,गोविंद यादव,विशाल , बीरू सहित कई कार्यकर्ता पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं।