सरिया राजधनवार मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह बिरनी पुलिस ने अवैध कच्चा कोयला लोड पिकअप वाहन को जप्त किया है। मौके पर से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में राजकुमार राय पिंटू यादव और नागेंद्र कुमार सिंह शामिल है। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि गिरिडीह एसपी के निर्देश पर बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में आज सुबह वाहन जांच अभियान चला गया। इस क्रम में पंदना खुर्द के नजदीक चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोक कर जांच पड़ताल किया गया इस क्रम में देखा किया कि पिकअप में 4 टन अवैध कोयला लोड है। इस टीम में बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार आरक्षी गौतम कुमार चौधरी अशोक कुमार दास चौकीदार रामदेव राम आदि जवान शामिल थे।