बेंगाबाद के बर्मन बहियार निवासी वरुण वर्मा की पत्नी दीपा कुमारी को ससुराल ले जाने के लिए सदर अस्पताल में शुक्रवार को पति को बांड भरना पड़ा।असल में महिला नें 2 दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शुक्रवार को महिला के ठीक होने के बाद घर ले जाने को लेकर ससुराल और मायका पक्ष में झगड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पति से बॉन्ड लिखाया गया। तब जाकर ससुराल वाले महिला को लेकर घर जा सके। बताया गया कि ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर महिला में विषपान कर लिया था। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। बताया गया कि वरुण वर्मा की पत्नी दीपा कुमारी की शादी 22 जून 2022 को हुई थी।आरोप है कि तभी से इसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल की प्रताड़ना को पति भी नजरअंदाज कर रहा था।जिसके बाद उसने जहर खा लिया था। यहां ठीक होने के बाद मायका पक्ष ईसे अपने घर ले जाना चाहता था। लेकिन ससुराल वालों के दबाव के बाद पति से बांड भरवाया गया।