डुमरी:भाजपा पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयन्ती रविवार को जामतारा पंचायत भवन के सभागार में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल,जीवाधन महतो,कृष्णकांत शर्मा,दिनेश महतो,लालमोहन महतो सेवानिवृत्त डिप्टी डीएसई मोतीलाल राम उपस्थित हुए।पूर्व जिलाध्यक्ष ने पं.दीनदयाल की संघर्षपूर्ण जीवनी एवं देश उत्थान व समाज उत्थान पर चर्चा करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय समतामूलक समाज के पक्षधर थे।उनका मानना था कि जब तक विकास की किरण समाज के निचले पायदान पर जीवनयापन कर रहे लोगों तक नहीं पहुंच जाती,तब तक हम एक सभ्य व विकसित समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं।
वहीं जीवाधन महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की संघर्षपूर्ण जीवनी हमें कष्टों में भी आगे बढ़ने की सीख देता है।इसके पूर्व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।इस दौरान आशीष अग्रवाल, केदार महतो,दुलारचंद महतो,सोबरन सिंह,राजकमल महतो,छत्रधारी महतो,बासुुदेेव यादव,मोहन मंडल,
सुरेश साव,सोनू रविदास,शांति देवी आदि उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एलईडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।