पंचायत नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण का दौर गांडेय में भी बहुत जोरोसोरो से चल रहा है। सोमवार को भी निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी सफी आलम ने विधि सम्मत निर्धारित समयानुसार शपथ समारोह को सम्पन्न कराया। ऐसे में जहां निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्री कुमार ने पर्वतपुर के नवनिर्वाचित मुखिया प्रमिला देवी, अहिल्यापुर पंचायत के नवनिर्वाचीत मुखिया पंचम देवी एवं बुधुडीह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नवीन कुमार वर्मा और तीनों पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों सहित उपमुखिया के चुनाव में जीतें पर्वतपुर पंचायत से मुस्तकीम अंसारी अहिल्यापुर से पारो देवी एवं बुधूडीह से निर्विरोध रूप से जीती नमीता कुमारी को पद एवं गोपीनियता की शपथ दिलाई। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ श्री आलम ने जामज़ोरी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया शेहनाज बेगम, रशनजोरी पंचायत के नवनिर्वाचीत मुखिया शीतल कुमारी एवं गजकुंडा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सालेहा खातून एवं तीनों पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों सहित उपमुखिया के चुनाव में जीती जामजोरी पंचायत से गुड़िया देवी प्रतिनिधि टहल मंडल रशनजोरी से सरिता देवी एवं गजकुंडा से जीती गुड़िया देवी प्रतिनिधि गोपाल रजक को पद एवं गोपीनियता की शपथ दिलाई। इस शपथ समारोह के मौक़े पर समाजसेवी लखन प्रसाद वर्मा, समाजसेवी पिंटू हाजरा, समाजसेवी मो. कलाम अंसारी, समाजसेवी समीम अंसारी, समाजसेवी भागीरथ मंडल, नवीन रवानी सहित संबंधित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।












