भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से पचम्बा सीतलपुर समेत कई स्थानों पर गुरुवार को पौधारोपण किया गया।बताया गया कि सेवा पखवाडा के तहत गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1 से लेकर 5 तक में पौधरोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 में मध्य विद्यालय कोइरी टोला के बूथ संख्या 789 पर फलदार वृक्ष लगाया गया। इसमें बतौर प्रभारी के रूप में एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान उपस्थित हुए।इस दौरान ईन्होंने 5 फलदार पौधे लगाएं। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहा अभी पूरे देश में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाडा के रूप में मना रही है। बताया कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। उसी के निमित्त 22 बूथों पर पौधारोपण का कार्य किया गया। मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित पासवान ,मोर्चा के महामंत्री रमेश दास, मध्य भाग के मंडल कार्यसमिति सदस्य विजय रजक, गणेश राम, महिला मोर्चा की मंत्री शिल्पा, बूथ अध्यक्ष पंकज कुमार रजक इत्यादि लोग उपस्थित थे