रांची न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस के परिचालन के समय में अक्टूबर से बदलाब कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस बरकाकाना जंक्शन में 08.05 बजे पहुंच कर 08.10 खुलती थी। लेकिन 1 अक्टूबर के बाद 07.19 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 07.23 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जायेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 19.00 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 19.05 बजे खुलती थी लेकिन एक अक्तूबर से 19.35 बजे बरकाकाना पहुंच कर 19.40 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। एक अक्तूबर से ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस हजारीबाग टाउन 08.13 बजे आगमन तथा 08.18 बजे प्रस्थान, कोडरमा स्टेशन में 10.05 बजे आगमन तथा 10.25 बजे प्रस्थान, ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन में 16.35 बजे आगमन तथा 16.55 बजे प्रस्थान, हजारीबाग टाउन में 18.20 बजे आगमन तथा 18.25 बजे प्रस्थान करेगी।