निपुण भारत मिशन के तहत मंगलवार को गिरिडीह ब्लॉक परिसर स्थित संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करवाया गया।बताया गया कि बुनियादी शिक्षा कक्षा तीन तक भाषा एवम् संख्या ज्ञान की सिखाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बुनियादी साक्षरता में भाषा का विकास, जागरूकता के साथ संख्या ज्ञान और गणितीय कौशल पर नई तकनीक पर आधारित चर्चा की गई।
प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण के व्यवस्थापक की भूमिका प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मदन कुमार सिन्हा एवम् प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह निभा रहे हैं ।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश , तनुजा सिन्हा , ब्रजेश गुप्ता , राज कुमार राज एवम् संजीव कुमार के साथ चर्चा में प्रखंड के शिक्षकों ने भाग लिया।