सिहोडीह के रेडबुल जिम में गुरुवार को गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।यहां रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद कुमार व सह सचिव निकिता गुप्ता को शॉल एवं बुक्के देकर सम्मानित किया।मौके पर जिम के संचालक संजीत कुमार उर्फ़ सोनू, बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सदस्य सह दंत चिकित्सक डॉ सीके सिंह, विशाल यादव, राकेश कुमार, अभिषेक चौधरी, आर्म रेसलर सौरभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से शॉल व पुष्प गुच्छ देकर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया।इस दौरान जिम के संचालक मिस्टर झारखंड संजीत कुमार उर्फ़ सोनू ने कहा कि दोनों रेड क्रॉस के पदाधिकारी पूर्व से ही बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के आजीवन सदस्य व सहयोगी हैं। इन दोनों के रेड क्रॉस पदाधिकारी बनने से फेडरेशन का भी मान बढ़ा है। वहीं रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार व सह सचिव निकिता ने कहा कि रेड क्रॉस की वर्तमान टीम रेड क्रॉस स्थित सबसे पुराने जिम का भी कायाकल्प के किए प्रतिबद्ध है। जिसके माध्यम से शहर के लोगों को न्यूनतम शुल्क में उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।ईन्होंने गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के प्रति आभार भी प्रकट किया।