चैती दुर्गा पूजा के आठवें दिन शनिवार को महा गौरी पूजन को लेकर कहां से लेकर शहर तक विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। शहर के चैताली दुर्गा मंडप छोटकी दुर्गा मंडप बरगंडा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप समेत चैती दुर्गा पूजा हो रहे अन्य मंदिरों व पंडालों में मां भगवती के अष्टम रूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मालूम हो कि 2 अप्रैल से शुरू हुए वासंती नवरात्र प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जा रहा है। आज मां के आठवें रूप का पूजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में मां भगवती का श्रृंगार पूजन भी किया गया। 2 साल के बाद पुनः एक बार आस्था का जनसैलाब विभिन्न पूजा स्थलों पर नजर आई। कोविड-19 इतनी भीड़ नहीं देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार कोविड-19 में कमी के बाद एक बार पुनः भव्य रुप से पूजा देखने को मिल रही। शहर के कई मंदिरों व पूजा स्थलों पर पुलिस प्रशासन की ओर से महिला एवं पुरुष दोनों तरह के जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा की शांति व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव प्रयास की जा रही है।