इन दिनों गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र वासी कई गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। समस्या और तब बढ़ जाती है जब निगम कार्यालय पहुंचने पर उप नगर आयुक्त अपने चैंबर में मौजूद नहीं रहते हैं।
दरअसल मामला यह है कि शहरवासी जो अपने समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचते हैं तो उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति अनुपस्थित रहते हैं दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वह नियमित रूप से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं जिसके कारण गिरीडीह वासी अपने समस्या को लेकर उससे मुलाकात नहीं कर पाते और बैरंग अपने घर लौट जाते हैं।
उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के अनुपस्थिति के कारण निगम क्षेत्र के वासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। क्या आम क्या खास सभी नगर निगम के अधिकारियों से परेशान परेशान हो गए हैं।