सदर प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की उपस्थिति में शनिवार को प्रखंड सभागार में मुखिया संघ की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता मटरूखा पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार के द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुखिया संघ को संगठित कर अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अलगुंदा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया भागीरथ मंडल को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह बरहमोरिया पंचायत के मुखिया मुन्नालाल को सचिव,तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को उपाध्यक्ष,पालमो पंचायत की मुखिया किनी देवी को उपाध्यक्ष बजटो और जीतपुर पंचायत के मुखिया क्रमशः अनिल वर्मा और बीरबल मंडल को मंत्री पद के लिए चुना गया। साथ ही कई पंचायत के मुखिया को सदस्य के तौर पर सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित मुखिया संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि जिस तरह से सदर प्रखंड के सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से उन्हें मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना है उस विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के किसी भी पंचायत के मुखिया को किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी पंचायत के मुखिया अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर ढंग से विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाने का काम करेंगे। मुखिया संघ के सचिव मुन्ना लाल ने बताया कि हम सभी पंचायत के मुखिया कंधा से कंधा मिलाकर विकास के कार्य करेंगे। साथ ही प्रखंड और जिला से संबंधित समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। मौके पर मुखिया अजय मंडल,मेघलाल दास,कुंती देवी,मीना देवी,मुन्नी हेंब्रम अनीता वर्मा,इंदु कुमारी, शोभा देवी,पुष्पा देवी,सुरेंद्र यादव,मोहन मंडल, विश्वनाथ बर्मा, मेहताब मिर्जा, अरुण वर्मा अरुण वर्मा,समेत सदर प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित थे।