जमुआ प्रखंड अंतर्गत तारा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया शकुंतला देवी, चुंगलो पंचायत से विकास कुमार मंडल व केंदुआ पंचायत से आशा देवी को इनके पंचायत भवन में शपथ ग्रहण कराया गया।इनके साथ इनके पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को भी सामूहिक रूप से शपथ दिलवाई गई।बाद में तीनों पंचायत में उप मुखिया का चुनाव कराया गया।यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व बी पी आर ओ जमुना हजाम के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराया गया।जिसमें क्रमशः तारा पंचायत से अंबिका पंडा, चुंगलो पंचायत से रंजू देवी और केंदुआ पंचायत से सुनीता देवी उप मुखिया चुनी गई। इन नवनिर्वाचित तीनों उप मुखिया को प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया और उप मुखिया का शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तीनों पंचायत के ग्रामीण व गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। साथ ही बी डी ओ अशोक कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनको धन्यवाद दिया गया । इसके उपरांत तीनों पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और अपने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित कर सबों को धन्यवाद दिया ।












