गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को नामांकन हेतु प्रत्याशियों की लंबी कतार देखी गई। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 39 मुखिया व 128 वार्ड सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। मुखिया हेतु गावां से आयुष सिन्हा, रणधीर चौधरी, मुस्लिम खान, नगवां से सोनी खातुन, खरसान से रजिया खातुन, गदर से राधा देवी, बादीडीह से रिंकी देवी, गावां से रणधीर चौधरी, शांख से संगीता गुप्ता, बिरने से चंदन कुमार आदि ने नामांकन दाखिल किया।