दीपावली में दिए जलाने की परंपरा हमारी संस्कृति का एक भाग है। लोग दिए आम दिनों में भी जलाते है। लेकिन क्या आपको पता है की दिए जलने के पीछे का उद्देश्य क्या है और दिए जलने के क्या फायदे होते है ? तो चलिए आज जानते है कि मिट्टी के दिए क्यों जलाए जा रहे है।
- घर में मिट्टी के दिए जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है।
- मिट्टी के दीपक जलाने से सूर्य और चंद्रमा की कमजोरी दूर होती है।
- मिट्टी के दीपक जलाने से घर के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
- जब हम दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाते है तो वे ना सिर्फ हमें रौशनी देते हैं, बल्कि उनकी लौ में जल कर चारों ओर फैले कीट-पतंग और रोगाणु भी समाप्त हो जाते हैं।
- मिट्टी के दीपक निर्माण के समय, टूट जाने पर एवं फेक देने पर पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, जबकि इलैक्ट्रिक लाइट वगैरह ज़्यादातर प्लास्टिक से बने होते है जो वातावरण के लिए ठीक नहीं है।