गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज के समीप मनचलों की मजनूगिरी चलती ही रहती है। वहां युवक आये दिन कॉलेज की लड़कियों को छेड़ते रहते है एवं परेशान करते है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को भी देखने को मिला। बताया गया कि सोमवार को 2 छात्राएं कॉलेज जा रही थी उसी क्रम में एक छात्रा के साथ एक मनचले ने छेड़खानी की जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उस लड़के ने छात्रा को धक्का देकर गिरा दिया। धक्का देने के कारण छात्रा सड़क पर गिर गई, जिसके कारण से छात्रा घायल हो गई। आस पास के लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। और मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। बता दें कि दोनों छात्राएं पीरटांड़ की रहने वाली हैं। और गिरिडीह में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। दोनों बहनों ने बताया कि कुछ दिनों से दो युवक बाइक से कॉलेज तरफ आकर परेशान करते हैं। एक बार दोनों युवकों से आग्रह करते हुए परेशान नहीं करने की बात कही गई थी। उस समय युवकों ने बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से निकलकर छात्रवृत्ति का फार्म भरने के लिए कैफे जा रही थी, तभी बाइक से आए दोनों युवक छेड़खानी करने लगे।