भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार से ही कोरोना वॉरियर्स को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संगठन की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान किया गया।















