धनवार प्रखंड के गोरहंद गाँव स्थित यमुना धाम में आयोजित श्री शतचण्डी रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को देवी मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक रखी गई। बैठक का नेतृत्व ग्राम प्रधान विदेसी पासवान व शिक्षक नागेश्वर रविदास ने किया। बैठक के दौरान यज्ञ कमेटी का विस्तार कर चयनित सदस्यों का कार्य को सौंपा गया। आगामी 8 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल तक महायज्ञ का सफल आयोजन होगा। इस दौरान महायज्ञ की तैयारियां की समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने यज्ञ सम्पन्न कराने के लिए संकल्प लिया। मौके पर सहदेव यादव भीखी पासवान बद्री यादव सोबरन प्रसाद कैलाश यादव नंदलाल यादव फूलदेव रविदास द्वारिका यादव सर्यू रजक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।