रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखण्ड अंतर्गत मंझने में रविवार की दोपहर प्रखंड स्तरीय बर्णवाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बर्णवाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा लाल बर्णवाल उपस्थित थे। मंच संचालन कर रहे प्रखण्ड कोषयाध्यक्ष भगवान दास बर्णवाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने समाज के व्यक्ति एवं परिवार को जागरुक कर समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए काम करने की आवश्यकता जताई। प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा लाल बर्णवाल ने वक्ताओं से कहा कि हमारे समाज में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े कम है और आपस में बिछड़े ज्यादा हैं। कहा गया कि प्रशासनिक स्तर पर मजबूत है। बड़ी संख्या में लोग विभागों में कार्यरत है। मगर हमारा समाज राजनीतिक क्षेत्र में पीछे है। इसका मुख्य कारण आपस में तालमेल का अभाव है।
मौके पर रंजित बर्णवाल, मंटू बर्णवाल, सुनील बर्णवाल, अशोक बर्णवाल, राजेश बर्णवाल, मुकेश बर्णवाल, संजय बर्णवाल, प्रदीप बर्णवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।