मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा के द्वारा शुक्रवार कुटिया गली स्थित श्याम भक्त मंडल मे कन्या विदाई का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गरीब परिवारों की कन्या को साड़ी गहने बर्तन और घरेलू उपयोग की वस्तुएं दी गई।बताया गया कि मारवाड़ी ब्राह्मण शाखा शक्ति द्वारा समय-समय पर ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। मौके पर आशा शर्मा, रेनू शर्मा, संगीता शर्मा, रूपा शर्मा, माया शर्मा, इंदु शर्मा,रेखा शर्मा और शाखा की सभी सदस्यों का सहयोग भरपूर रहा।