जमुआ के कंदाजोर में शनिवार को एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। महिला की शादी 6 वर्ष पहले सुनील कुमार राय के साथ हुई थी। बताया गया कि बताया गया कि महिला के पति सुनील कुमार राय के द्वारा उनके मायके वालों से बाइक की डिमांड की जा रही थी और दहेज भी मांगा गया था।मायके वालों ने कुछ दहेज दिए भी थे। लेकिन शनिवार को उनके मायके वालों को उनके पति के द्वारा कॉल करके बताया गया कि महिला की मौत हो गई है। इस बाबत महिला की भाई मनोज राय ने बताया कि महिला के गले में फांसी के फंदे का दाग है और पैर में चोट का निशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनकी बहन बसंती देवी की हत्या की गई है।