देश में साइबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आये दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। साइबर क्राइम में झारखण्ड के 10 जिलों का नाम टॉप में है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के एक स्टार्टअप ने अपने शोध में यह जानकारी सामने आयी है। फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) ने अपने शोध में बताया है कि पुरे देश में राजस्थान, हरियाणा और झारखंड साइबर क्राइम का हब है। बता दें की झारखण्ड के चार जिले साइबर क्राइम के टॉप 10 जिलों में शामिल है जिसमे बोकारो से 2.4 प्रतिशत, जामताड़ा में 9.6 प्रतिशत ,देवघर में 10 प्रतिशत और गिरिडीह से 2.3 प्रतिशत साइबर अपराध के मामले हैं। झारखंड में अपराध के आंकड़ों की बात करें तो अब तक में 1432 मामले सिर्फ रांची जिले में दर्ज हुए है. इसके अलावा धनबाद में 496, देवघर में 405, जमशेदपुर में 384 और हजारीबाग में 348 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा क्राइम के प्रकार है उनमें ओटोपी स्कैम सबसे ज्यादा है। इसके बाद केवाईसी को लेकर अपराध के मामले हैं। इलेक्ट्रिक बिल के लेकर हुए फ्राड और ऑनलाइन गेम शो केबीसी को लेकर हुए फ्राड सबसे ज्यादा हैं।