गांडेय के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत धरधरवा गांव स्थित पेटरिया मठ धाम मंदिर परिसर में रविवार को महावीर वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें उपस्थित भक्तजनों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर परिक्रमा पथ की छत की ढलाई कल सोमवार को किया जायेगा। इस मौकें पर कहा गया कि कल इस पुण्य कार्य हेतु टोला दुधकियाटांड ग्राम धरधरवा के लोग कार्यस्थल पर उपस्थित होकर कार्य का सम्पादन करायेंगे। बताया गया कि इस पुण्य कार्य हेतु जो भी भक्तगण बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहते है वो जरूर लें। क्योंकि जिंदगी में इस तरह का पुण्य कार्यों में योगदान देने का मौका बार बार नहीं आता है। इस दौरान मौकें पर समाजसेवी पिन्टू हाजरा, समिति कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक जयनारायण प्रसाद वर्मा,समिति सचिव अरुण प्रसाद वर्मा,नरेश प्रसाद वर्मा,सत्यनारायण यादव,उपाध्यक्ष डोमन मोहली,बालदेव तुरी,सुरेश तुरी,अवध तुरी,द्वारिका वर्मा, सहित कई श्रद्धालुगण मौजूद थें।










