अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर 15 फरवरी को रांची पहुंचेगे।तीसरी समूह में मजदूरो में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के
सुकर महतो(उच्चाघाना)
नंदलाल महतो(उच्चाघाना)
संदीप महतो(उच्चाघाना)
तिलक महतो(उच्चाघाना)
सुनील महतो(उच्चाघाना)
जिवाधन महतो(महतोईया)
त्रिलोकी महतो(मडमो)
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के
सहदेव महतो(कसमाकुरा)
गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के
गोपाल महतो(खुटा घटवाबांध)
संतोष महतो(श्रीरामडीह) शामिल हैं।सभी मंगलवार दोपहर 12.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगें।बाकी 10 मजदूर 19 फरवरी को वतन वापसी होगी।झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य के लिये गये थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे।इन्होंने प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।पहले समूह में छः मजदूर और दूसरी समूह सात मजदूरो की सकुशल वतन वापसी हो चुकी है।