मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया निवासी अंजू देवी को इसके ससुराल वालों नें मारपीट के कर घायल दिया।बुधवार को घायल का इलाज़ सदर अस्पाताल में चल रहा था। बताया गया कि एक दिन पहले इसकी गोतनी कंचन देवी, पति संतोष साव, ईसकी सास चांदो देवी और ससुर टेकलाल साव ने इसके साथ मारपीट की।बताया गया कि लोहे के रॉड से इसके सर पर वार कर किया गया। जिससे इसका सर फट गया। बताया गया कि उसे शक था कि अंजू देवी किसी से फोन पर बात करती थी। बताया गया कि बीच-बचाव करने आए इसके 9 वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट की गई। जानकारी दी गई कि इसका विवाह लगभग 13 साल पहले हुआ था और ससुराल वाले इसे लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं।