मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घघरडीहा में सुरेंद्र रविदास की पत्नी बबीता देवी को इसके माता-पिता व अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का इलाज मंगलवार को सदर अस्पताल में चल रहा था।आरोप है कि महिला के माता-पिता इसे ससुराल में नहीं रहने देना चाहते। बताया गया कि कुछ दिन पहले महिला के मां-बाप घघरडीहा आए और बिना किसी को कुछ बताए महिला को इसके मायके राजधनवार ले गए।जिसके बाद उसके पति वहां इसे ढूंढते हुवे पहुचें तो इसे डाट कर भगा दिया गया। बताया गया कि महिला अपने ससुराल जाना चाहती थी। इसी वजह से जब घर में कोई नहीं था तो महिला ने अपने पति को फोन करके अपने मायका बुलाया और पति के साथ ससुराल चली आई।बताया गया कि महिला के माता पिता मंगलवार को 8 अज्ञात लोगों के साथ इसके घर घघरडीहा पहुचें और बबीता देवी के साथ पूरी तरह से मारपीट की। घटना में महिला घायल हो गई।जिसके बाद गांव के लोग जूते तो मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।जिसके बाद ईसके पति ने ईसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मारपीट का आरोप महिला के पिता मोहन रविदास,माता चमेली देवी और 8 अज्ञात लोगों पर लगा है।