गिरिडीह: बरमसिया स्थित नवयुवक संघ ने शुक्रवार नाचते गाते हुए जुलूस निकालकर शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दुर्गा प्रतिमा को दिनदयाल घाट बरमसिया में विसर्जित किया। विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा समाप्त पर्व गया। सबसे पहले नव युवकों ने माता की प्रतिमा को ट्रैक्टर के सहारे जुलूस के माध्यम से शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए माता रानी का जयकारा लगाते हुए जलाशय में प्रवाहित कर विसर्जित किया। जुलुस में समिति के अजय सिन्हा बिकी शर्मा चिकु महेरिया जिबलाल बिरेन्द्र राम गोनुमानस सिटु बजरंगी राजा समेत सैकड़ो की संख्या मे महिलाएं भी उपस्थित थीं।