देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर का हुआ निधन। मुंबई में ली उन्होंने आखरी सांस। उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है। लता मंगेशकर पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थी। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं। लता दीदी के निधन से पूरा हिन्दुतान स्तब्ध है सभी की आँखे नाम है सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुवाएं मांग रहे है। तमाम संगीतकारों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है।
लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। लता दीदी की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है.उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा.उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा.फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं.वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी.’’
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को दोपहर 12 से 3 बजे तक पेडर रोड स्थित उनके घर पर रखा जाएगा तथा शिवाजी पार्क में आज शाम होगा अंतिम संस्कार।