बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में डॉक्टर के लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मृत महिला मोहनपुर भंडारीडीह निवासी अशरफ हुसैन की 32 वर्षीय पत्नी सेबुन प्रवीन है। बताया गया कि मृत महिला के पित की थैली में पथरी हो गया था। मंगलवार को इलाज के लिए उसे इलाज के लिए बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम लाया गया। जहां भर्ती के बाद बुधवार को पथरी का ऑपरेशन किया गया। शुक्रवार को छुट्टी देने की बात भी कहीं गई थी। लेकिन अचानक शुक्रवार से ही तबियत बिगड़ने लगा। ऑपरेशन के बाद महिला दर्द से कराहती रही। मृतक महिला के रिश्तेदार ने बताया कि महिला का इलाज़ डॉ. एसके डोकानिया से होने की बात हुई थी। लेकिन उनके पुत्र नीरज डोकनिया द्वारा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि सही तरह से ऑपरेशन नही किया गया। जिसके कारण आज महिला की मौत हुई है। कहा कि डॉ. अंत में बाहर ले जाने के लिए बोले तब महिला की मौत हो गया। प्रशासन से मांग करते हुए कहा की डॉक्टर करवाई की जाय और नर्सिंग होम को बंद किए जाए।