चौधरी चरण सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। भारत में उन्हें किसानों की आवाज उठाने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। हालाँकि वे भारत के प्रधान मंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल बहुत छोटा था। प्रधान मंत्री बनने से पहले, उन्होंने भारत के गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
वह उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे और इससे पहले उन्होंने अन्य मंत्रालयों का भी प्रभार संभाला था। वह केवल पांच महीने और कुछ दिनों के लिए देश के प्रधान मंत्री बने और बहुमत साबित करने से पहले इस्तीफा दे दिया।
चरण सिंह स्वतंत्र भारत के पांचवे प्रधानमंत्री थे, इस पद को इन्होने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक सम्भाला. चरण सिंह का कार्यकम महज 7 महीने का था, लेकिन इस दौरान उन्होंने देश के किसान भाइयों की स्थति सुधारने व उनके अधिकार के लिए अथक प्रयास किये. इन्होने देश की आजादी में भी अपना योगदान दिया. अपने जीवन का बड़ा हिस्सा इन्होने देश की राजनीती को दिया, इन्होने राजनीती को करीब से जाना व समझा था.