झारखंड राज्य मैत्री एआई कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो द्वारा किया गया। बैठक में बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका समेत कई जिलों के मंत्री व लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के अंदर लाखों कर्मचारी शिक्षक मानव की सुरक्षा एवं उसके विकास के लिए कार्यरत हैं वहीं दूसरी और राज्य और देश के लिए महत्वपूर्ण पशुधन सेवा में मात्र 6000 कर्मी राज्य निर्माण के साथ कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुधन विकास एवं सुरक्षा को लेकर गंभीर है लेकिन उनके सेवा में लगे कर्मियों के लिए गंभीर नहीं है। ऐसे में उसके देखरेख पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंद्रह ₹100 का मानदेय भुगतान करने की घोषणा की गई थी परंतु अभी तक वह भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों पर राज्य के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान संजय दत्त रूपलाल महतो ने 8 सूत्री मांगों पर आंदोलन का अनुभव संघर्ष के तरीकों पर प्रकाश डालें। वहीं प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार ने राज्य में संगठन की गतिविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए आज की बैठक में माननीय विभागीय से तिथि निर्धारण को लेकर आग्रह करेंगे। मौके पर बोकारो के बिहारी लाल हसदा धनबाद से धीरेंद्र नाथ महतो लोचन पंडित दिनेश कुमार मंडल ने मेघू कुमार मुकेश कुमार दीपक कुमार दिनेश्वर प्रसाद राजेश कुमार समेत भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।