सदर प्रखंड के पंचायत सचिवालय खावा में शनिवार को उप मुखिया का चुनाव गिरीडीह बीडीओ दिलीप कुमार महतो के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें बासुदेव मंडल 2 वोट से उपमुखिया पद पर निर्वाचित हुए।मौके पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुवा,जिसमे खावा पंचायत के मुखिया मोहन मंडल ने शपथ ग्रहण कर मुखिया के रूप में प्रभार संभाल लिए।मौके पर पंचायत के नागेश्वर मंडल,विनोद मंडल,अजित मिश्रा,जनार्धन पंडित,राजेन्द्र यादव, मनोज यादव, कुलदेव मंडल,सांजेय यादव, सहित कई गणमान्य समाजसेवी एंव बुद्धिजीवी उपस्तिथ रहे।