राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में 23 जून को केसीसी ऋण वितरण संबंधी मेगा कैंप का आयोजन किया गया।इसी के मद्देनजर गुरुवार को गांडेय प्रखंड कार्यालय के नया सभागार भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के एसडीएम विशालदीप खलको समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, सीओ सफी आलम, नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, उपप्रमुख किशोर मुर्मू, प्रखंड स्तरीय सभी बैंक प्रबंधक, किसान मित्र,बिस्सुत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, प्रखंड बिस्सुत्री उपाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित डोकीडीह पंचायत मुखिया मो. अकबर अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशु प्रबंधक, बीटीएम, प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत कई पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य हेंगामुनी,कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों किसान मौजूद थें। बताया गया कि प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के जरिए कुल 217 किसानों के बीच एक करोड़ उन्नीस लाख छियानवे हजार नौ सौ छह रुपए वितरण किया गया। मौके पर चयनित किसानों के बीच मौके पर जिले के एसडीओ श्री खलको ने केसीसी ऋण संबंधित अपनी विचार व्यक्त किया। वहीं उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें।