गिरिडीह बेंगाबाद रोड के कर्णपुरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि बाबाधाम देवघर से जल चढ़ा कर वापस लौट रहे कांवरियों से भरे टेम्पू को बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे असंतुलित होकर टेम्पू पलट गई और टेम्पू में सवार 9 कांवरिया घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टरों ने मोहनी देवी को मृत घोषित कर दिया। वही घायल 8 कांवरियों का इलाज किया जा रहा है। सभी घायल कांवरिया गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।