सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार शाम करीब 4 बजे चॉपर से बोडो स्थित हवाई अड्डा पहुंची। यहां राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सरफराज अहमद गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ओर पार्टी के अन्य नेता कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। श्रीमती सोरेन को बुके भेंट किया गया। इसके बाद हवाई अड्डे से इनका काफिला सीधे टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन के लिए निकला। बता दे की इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन कल गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन करेगी। इसके बाद पपरवाटांड स्थित फुटबॉल मैदान में एक जनसभा होगी। इस जनसभा को कल्पना सोरेन के अलावे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और अन्य गठबंधन के वरीय नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा। बता दें कि डॉक्टर सरफराज अहमद द्वारा गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी और उप चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर झामुमो की नेता कल्पना सोरेन को महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। इनका मुकाबला भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा और कुछ निर्दलीय प्रत्याशी से होगी। बता दें की कल्पना सोरेन पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। इस तरह से राजनीतिक में इनका प्रवेश हुआ है।
