28 जनवरी को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तीसरे पाली के एग्जाम को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रद्द कर दिया गया है। परीक्षा की अगली तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कि पेपर लीक की शिकायत के बाद रांची के मेन रोड पर देर शाम अभ्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया गया कि सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के पेपर लीक हुए हैं। पेपर का आंसर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये फैलाया गया है। बहरहाल आयोग मामले कि जाँच में जुट गयी है। और रविवार रात लगभग 10.30 बजे आयोग ने तीसरा पेपर (सामान्य ज्ञान) की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया। इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से आवश्यक सूचना भी जारी कर दी गयी है।