झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जायेगा। एडमिट कार्ड जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी किये गए हैं। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड :-
- अभ्यर्थी को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब पंजीयन संख्या ईमेल/ मोबाइल नंबर/ कैंडिडेट आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई आती है तो इस सम्बन्ध में आयोग के हेल्प लाइन नंबर 9431301419/ 9431301636/ 8956622450 पर संपर्क कर सकते हैं।