पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनएमओपीएस झारखंड के आह्वान पर गिरिडीह जिला के टीम रविवार को झंडा मैदान से रांची के लिए रवाना हुई। यहां एनएमओपीएस टीम के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया। बताया गया कि पेंशन हमारा हक है उसे लेकर रहेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई संयोजक मुन्ना कुशवाहा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन कर रहे थे। वही रांची जाने वालों में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला सचिव मोहम्मद अख्तर अंसारी,महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका माथुर, सचिव कल्पना सिंह, राजेश सिंह, चंदन सिंह, विजय कुमार, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। रांची के मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। जो अपने चुनाव के पूर्व कर्मचारियों से किए गए वादे को ऐतिहासिक निर्णय झारखंड के लाखों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन का घोषणा करेंगे।