पपरवाटांड़ स्थित न्यू डीसी ऑफिस में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया।इस दौरान मुनिया देवी दूसरी बार जिप अध्यक्ष बनने में सफल रही। सोमवार को उनके जीत की घोषण डीसी ऑफिस में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने की।इस दौरान डीसी नें कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में जिप अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।बाद में मुनिया देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।जबकि चुनाव में मुनिया देवी के सामने बगोदर के पूर्वी भाग संख्या-28 की जिप सदस्य रीता देवी भी चुनाव मैदान में थी। लेकिन रीता देवी को जमुआ प्रखंड की जिप सदस्य मुनिया देवी ने छह वोटो से हराकर जिप अध्यक्ष का पद पाने में सफल रही।यहां जिप अध्यक्ष के चुनाव में कुल वोट 46 पड़े। जिसमे 26 मत मुनिया देवी को मिले। वहीं रीता देवी को 20 मत हासिल हुआ। दोनो के बीच टक्कर कांटे की थी। करीब दो घंटे के जोड़ तोड़ के बीच मुनिया देवी जिप अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने नवनिवाचित जिप अध्यक्ष मुनिया देवी को जीत का प्रमाण पत्र देने के साथ निर्वाचित घोषित किया। बताते चलें की इसे पहले मुनिया देवी साल 2010 में भी जिप अध्यक्ष का पद संभाल चुकी है।