झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन शुक्रवार रात गिरिडीह पहुंचे। वही मुख्य न्यायाधीश देर रात देवघर के लिए रवाना हो गए।इनके यहां पहुचते ही नया परिसदन में उनका स्वागत प्रधान जिला जज वीणा मिश्रा, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु ने किया। मुख्य न्यायाधीश के साथ हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस चंद्रशेखर और जस्टिस केपी देव भी मौजूद थे। सभी को जिले के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुछ देर यहां विश्राम करने के बाद इनका काफिला देवघर के लिए निकल गया।
बताया गया कि देवघर में शनिवार को अनुमंडल न्यायालय को अपग्रेड कर अपर जिला जज के नए न्यायालय का उद्घाटन हो रहा है।इसी के लिए न्यायिक अधिकारियों का काफिला देवघर के लिए निकला था।